- भारत ने वैश्विक पर्यावरण संरक्षण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व में 9वें स्थान पर पहुंच गया है।
- पिछले मूल्यांकन में भारत 10वें स्थान पर था।
- जीएफआरए 2025 में भारत ने ‘वार्षिक वन वृद्धि’ (Annual Forest Area Growth) में तीसरे स्थान पर अपनी स्थिति बरकरार रखी है।
- भारत के वन क्षेत्र में 2015-2025 के बीच 1.91 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।
- स्रोत : ये आंकड़े संयुक्त राष्ट्र के ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ (FAO) द्वारा बाली में जारी ‘वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन’ (Global Forest Resources Assessment-GFRA) 2025 में सामने आए हैं।
- उक्त जानकारी केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 22 अक्टूबर, 2025 को साझा की
जीएफआरए 2025 : महत्वपूर्ण तथ्य
- विश्व का कुल वन क्षेत्र 4.14 अरब हेक्टेयर (पृथ्वी की 32% जमीन पर) है।
- विश्व का कुल वन क्षेत्र में से 54% हिस्सा केवल पांच देशों रूस, ब्राजील, कनाडा, अमेरिका और चीन के पास है।
- भारत अब आॅस्ट्रेलिया, कांगो और इंडोनेशिया के बाद नौवें नंबर पर है।
- विश्व के शीर्ष 10 वन क्षेत्र वाले देश विश्व के कुल वन क्षेत्र का लगभग दो-तिहाई (66 प्रतिशत) हिस्सा रखते हैं।
- विश्व के 49 देशों और क्षेत्रों में कुल भूमि क्षेत्र का 10 प्रतिशत से भी कम वन है।
- वन रहित सात देश/क्षेत्र : फॉकलैंड द्वीप समूह (माल्विनास),
- जिब्राल्टर, होली सी, मोनाको, नाउरू, स्वालबार्ड व जान मायेन द्वीप समूह और टोकेलाऊ।
वन क्षेत्र में 2015-2025 में सर्वाधिक सालाना वार्षिक वृद्धि तीन वाले देश
- (1) चीन (1.69 मिलियन हेक्टेयर प्रति वर्ष )
- (2) रूसी संघ (9,42,000 हेक्टेयर)
- (3) भारत (1,91,000 हेक्टेयर)
वन प्रकार के अनुसार वन विस्तार
- उष्णकटिबंधीय वन (tropical) : 45 प्रतिशत
- बोरियल वन (boreal) : 28 प्रतिशत
- शीतोष्ण वन (temperate) : 17 प्रतिशत
- उपोष्णकटिबंधीय वन (subtropical) : 11 प्रतिशत
क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय स्तरों पर वन क्षेत्र का वितरण (विश्व के वन क्षेत्र में)
- यूरोप : 25 प्रतिशत
- दक्षिण अमेरिका : 20 प्रतिशत
- उत्तर और मध्य अमेरिका : 19 प्रतिशत
- अफ्रीका : 16 प्रतिशत
- एशिया : 15 प्रतिशत
- ओशिनिया : 4 प्रतिशत
विश्व के सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले देश
| रैंक |
देश |
कुल क्षेत्र (1000 हे. में) |
विश्व वन क्षेत्र का % |
संचयी % |
| 1 |
रूसी संघ |
832630 |
20 |
20 |
| 2 |
ब्राजील |
486087 |
12 |
32 |
| 3 |
कनाडा |
368819 |
9 |
41 |
| 4 |
अमेरिका |
308895 |
7 |
48 |
| 5 |
चीन |
227153 |
5 |
54 |
| 6 |
रिपब्लिक ऑफ़ कांगो |
139189 |
3 |
57 |
| 7 |
ऑस्ट्रेलिया |
133562 |
3 |
60 |
| 8 |
इंडोनेशिया |
95969 |
2 |
63 |
| 9 |
भारत |
72739 |
2 |
64 |
| 10 |
पेरू |
67160 |
2 |
66 |
कुल भूमि क्षेत्र के प्रतिशत में सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले शीर्ष 10 देश/ क्षेत्र
- फ्रेंच गुयाना (96%)
- सूरीनाम (94%)
- गुयाना (93%)
- माइक्रोनेशिया (संघीय राज्य) (92%)
- गैबॉन (91%)
- पलाऊ (91%)
- सोलोमन द्वीप (90%)
- इक्वेटोरियल गिनी (86%)
- अमेरिकी समोआ (79%)
- पिटकेर्न (79%)
समाचार पर आधारित प्रश्न
प्रश्न 1. वैश्विक वन के मामले में भारत का नवीनतम स्थान कौन-सा है?
(A) 7वाँ
(B) 8वाँ
(C) 9वाँ
(D) 10वाँ
प्रश्न 2. भारत ने वार्षिक वन वृद्धि में कौन-सा स्थान बरकरार रखा है?
(A) पहला
(B) दूसरा
(C) तीसरा
(D) चौथा
प्रश्न 3. विश्व के कुल वन क्षेत्र का लगभग कितना प्रतिशत केवल पाँच देशों के पास है?
(A) 44%
(B) 50%
(C) 54%
(D) 60%
प्रश्न 3. 2015-2025 के दौरान सर्वाधिक वार्षिक वन वृद्धि वाले देशों का सही क्रम कौन-सा है?
(A) भारत – रूस – चीन
(B) चीन – रूस – भारत
(C) रूस – चीन – भारत
(D) चीन – भारत – रूस