chronology2017
Published: Oct 19 | Updated: Oct 19

  • वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक 2024 (2024 global Multidimensional Poverty Index-MPI) ‘अन्तर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ के अवसर पर 17 अक्टूबर, 2024 को प्रकाशित किया गया।
  • यह सूचकांक संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ‘ओपीएचआई’ (OPHI-Oxford Poverty and Human Development Initiative) द्वारा जारी किया गया है।
  • इस रिपोर्ट के अनुसार विश्वभर में 1.1 बिलियन से अधिक लोग अत्यधिक गरीबी में जी रहे हैं।
  • विश्व में सर्वाधिक गरीब लोग भारत (23.4 करोड़) में हैं।
  • भारत के बाद सर्वाधिक गरीब पाकिस्तान (9.3 करोड़), इथोपिया (8.6 करोड़), नाइजीरिया (7.4 करोड़) और कांगो (6.6 करोड़) में हैं।
  • रिपोर्ट में संघर्ष वाले क्षेत्रों में गरीबी के बारे में उल्लेख किया गया है कि वर्ष 2023 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से किसी भी समय की तुलना में अधिक संघर्ष हुए, जिसके कारण 117 मिलियन से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि गाजा में संघर्ष के परिणामस्वरूप कुल आबादी का अनुमानित 83 प्रतिशत आंतरिक रूप से विस्थापित हो गया है।