chronology2017
Published: Oct 19 | Updated: Oct 19

  • यूरोपीय देश स्विटजरलैंड और इटली अपनी राष्ट्रीय सीमा के एक हिस्से को फिर से बनाने पर सहमत हो गए हैं।
  • कारण : आल्प्स में ग्लेशियरों के पिघलने की दर खतरनाक रूप से बढ़ रही है, इसलिए इटली और स्विटजरलैंड को प्रतिष्ठित मैटरहॉर्न पीक के पास अपनी साझा सीमा के कुछ हिस्सों को फिर से बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
  • दोनों देशों के मध्य बनी सहमति के तहत् दोनों देशों के बीच सीमा को प्रतिष्ठित मैटरहॉर्न के नीचे फिर से परिभाषित किया जा रहा है, जो यूरोप की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है।
  • इसके साथ ही दोनों देश रोजा पठार, कैरेल रिफ्यूज और गोबा डि रोलिन के स्थलों के साथ बदलाव करने पर सहमत हुए हैं।
    • यह वह जगह है जहाँ स्विटजरलैंड का जर्मेट क्षेत्र इटली की आओस्टा घाटी से मिलता है।