भारत-न्यूजीलैंड ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 2026
भारत-न्यूजीलैंड ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) 2026
1. हाल ही में संपन्न हुए 'भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (FTA)' के तहत न्यूजीलैंड ने भारत में अगले 15 वर्षों में कितने निवेश की प्रतिबद्धता जताई है?
Correct Answer: 20 बिलियन डॉलर Notes: न्यूजीलैंड ने कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारत के अंदर 15 वर्षों में 20 बिलियन डॉलर (लगभग ₹1.8 लाख करोड़) निवेश करने का वादा किया है।
2. भारत-न्यूजीलैंड FTA में भारतीय घरेलू कृषि और पशुपालन (जैसे राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्र) के हितों की रक्षा के लिए निम्नलिखित में से किस उत्पाद को शुल्क-छूट (Duty-Free) के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा गया है?
[A] सेब और कीवी फल [B] डेयरी उत्पाद (दूध, पनीर आदि) [C] भेड़ का मांस और ऊन [D] समुद्री भोजन (Seafood)
Correct Answer: डेयरी उत्पाद (दूध, पनीर आदि) Notes: भारतीय किसानों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए डेयरी उत्पादों, प्याज, दालों और चीनी को इस व्यापार समझौते की रियायतों से बाहर रखा गया है। भेड़ के मांस, ऊन और समुद्री भोजन पर ड्यूटी घटाई/खत्म की गई है।
3. इस समझौते के अंतर्गत हर साल कितने भारतीय कुशल पेशेवरों (जैसे IT, हेल्थकेयर, और आयुष विशेषज्ञों) को न्यूजीलैंड में काम करने के लिए 'वर्किंग वीजा (TEE)' दिया जाएगा?
[A] 1,000 [B] 2,000 [C] 5,000 [D] 10,000
Correct Answer: 5,000 Notes: समझौते के तहत एक नया 'टेम्परेरी एम्प्लॉयमेंट एंट्री' (TEE) मार्ग बनाया गया है, जिससे हर साल 5,000 भारतीय पेशेवरों को 3 साल तक न्यूजीलैंड में काम करने की अनुमति मिलेगी। इसके अतिरिक्त 1000 युवाओं को वर्किंग हॉलिडे वीजा मिलेगा।
4. न्यूजीलैंड के किस व्यापार मंत्री ने भारत के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ मिलकर इस ऐतिहासिक FTA पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए?
Correct Answer: टॉड मैक्ले Notes: 27 अप्रैल 2026 को भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड मैक्ले ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। क्रिस्टोफर लक्सन न्यूजीलैंड के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं।