Correct Answer: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट Notes: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जलवायु संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल संचालन ('क्लाइमेट चेंज अडैप्टेशन') के लिए एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा बैंकॉक में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
2. जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करते हुए कौन सा हवाई अड्डा राजस्थान का पहला 'वॉटर पॉजिटिव' (Water Positive) एयरपोर्ट बन गया है?
Correct Answer: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट Notes: जयपुर एयरपोर्ट राजस्थान का पहला और दिल्ली IGI के बाद उत्तर भारत का दूसरा 'वॉटर पॉजिटिविटी' एयरपोर्ट बन गया है। इसने उपभोग किए गए पानी (103.39 MLD) से अधिक पानी (137.09 MLD) को रिचार्ज और रीसायकल करने का रिकॉर्ड बनाया है। इसे यह सर्टिफिकेट 'ब्यूरो वेरिटास' द्वारा दिया गया है।
3. पर्यावरण संरक्षण के लिए जयपुर एयरपोर्ट ने टर्मिनल-2 पर भीषण गर्मी से निपटने के लिए कौन सा इकोसिस्टम विकसित किया है?
Correct Answer: कूल टर्मिनल Notes: राजस्थान के अर्ध-शुष्क क्षेत्र में गर्मी से राहत और ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए टर्मिनल-2 पर हाई-परफॉर्मेंस ग्लास और इंसुलेटेड रूफिंग का उपयोग कर 'कूल टर्मिनल' इकोसिस्टम विकसित किया गया है। इससे HVAC ऊर्जा खपत में लगभग 35% की कमी आई है।
4. जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को किस संस्था द्वारा 'जीरो वेस्ट टू लैंडफिल' (Zero Waste to Landfill) का तमगा दिया गया है?
[A] नीति आयोग [B] भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) [C] पर्यावरण मंत्रालय [D] यूनेस्को (UNESCO)
Correct Answer: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) Notes: जयपुर एयरपोर्ट को इसके बेहतरीन कचरा प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार संचालन के चलते भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा 'जीरो वेस्ट टू लैंडफिल' सम्मान दिया गया है।