NCRB Report 2024: भारत और राजस्थान में अपराध की स्थिति | Current Affairs
NCRB Report 2024: भारत और राजस्थान में अपराध की स्थिति | Current Affairs
1. हाल ही में जारी NCRB रिपोर्ट 2024 के अनुसार, महिला अपराधों के मामले में भारत का कौन सा राज्य शीर्ष स्थान पर है?
[A] उत्तर प्रदेश [B] मध्य प्रदेश [C] राजस्थान [D] महाराष्ट्र
Correct Answer: राजस्थान Notes: रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान महिला अपराधों में देश में नंबर-1 पर है। यहां महिलाओं के खिलाफ अपराध दर 12.2% है, जो 4.3% के राष्ट्रीय औसत से काफी अधिक है।
2. NCRB रिपोर्ट 2024 के अनुसार, देश के 19 प्रमुख महानगरों में से अपराध दर (Crime Rate) के आधार पर सबसे असुरक्षित शहर कौन सा बनकर उभरा है?
[A] दिल्ली [B] मुंबई [C] जयपुर [D] पटना
Correct Answer: जयपुर Notes: देश के 19 प्रमुख महानगरों में प्रति लाख आबादी पर अपराध की दर के अनुसार जयपुर 34.3% अपराध दर के साथ सबसे असुरक्षित शहर है।
3. साल 2024 में देश में कुल दर्ज अपराधों में कितने प्रतिशत की गिरावट आई है?
[A] 4.6% [B] 6% [C] 12.2% [D] 17.9%
Correct Answer: 6% Notes: 2024 में भारत में 58.86 लाख मामले दर्ज किए गए, जो 2023 के 62.41 लाख मामलों की तुलना में 6% की गिरावट को दर्शाते हैं।
4. देश में सबसे तेजी से किस प्रकार के अपराधों में वृद्धि दर्ज की गई है?
[A] आर्थिक अपराध [B] हत्या [C] महिला अपराध [D] साइबर अपराध
Correct Answer: साइबर अपराध Notes: रिपोर्ट के अनुसार, जहां कुल अपराध घटे हैं, वहीं साइबर अपराधों में 17.9% (लगभग 18%) की भारी वृद्धि दर्ज की गई है, जो इसे सबसे तेजी से बढ़ने वाली अपराध श्रेणी बनाता है।
5. NCRB रिपोर्ट के अनुसार, ST (अनुसूचित जनजाति) के खिलाफ सर्वाधिक अपराध वाले राज्यों में राजस्थान के अलावा और कौन-कौन से राज्य शामिल हैं?
[A] मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र [B] उत्तर प्रदेश और बिहार [C] गुजरात और तेलंगाना [D] तमिलनाडु और केरल
Correct Answer: मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र Notes: ST (अनुसूचित जनजाति) के खिलाफ हुए अपराधों में मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र सबसे अधिक मामलों वाले राज्य हैं।