Lok Chand Gupta
Published: Jul 15 | Updated: Jul 16

  • मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीराम कल्पाथी राजेंद्रन को राजस्थान उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
  • उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा भारतीय संविधान के अनुच्छेद 222 के तहत राष्ट्रपति की शक्तियों का उपयोग करते हुए 14 जुलाई, 2025 को की गई है।
  • न्यायमूर्ति के.आर. श्रीराम राजस्थान उच्च न्यायालय के 43वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
    • इस पद पर वह जस्टिस मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव का स्थान लेंगे।
  • जस्टिस राजेंद्रन 27 सितम्बर, 2025 को की सेवानिवृत्ति होंगे अर्थात् वह राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में लगभग दो महीने तक कार्य करेंगे।
  • उनकी यह नियुक्ति कॉलेजियम की सिफारिश के अनुसार की गई है, जिसमें जस्टिस मनीन्द्र मोहन श्रीवास्तव राजस्थान से मद्रास तथा जस्टिस के.आर. श्रीराम को मद्रास से राजस्थान स्थानांतरण की सिफारिश की गई थी।

जस्टिस राजेंद्रन : संक्षिप्त परिचय

  • जस्टिस श्रीराम कल्पाथी राजेंद्रन का जन्म 28 सितंबर 1963 को मुंबई में हुआ था। उनके पैतृक मूल केरल राज्य में हैं।
  • उन्होंने 3 जुलाई, 1986 को महाराष्ट्र और गोवा बार काउंसिल में वकील के रूप में अपना नाम दर्ज कराया।
  • उन्हें 21 जून, 2013 को बॉम्बे उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
  • 2 मार्च, 2016 को उन्हें बॉम्बे उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।
  • सितम्बर 2024 में उन्हें मद्रास उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।

न्यायाधीशों के स्थानांतरण

  • राष्ट्रपति भवन ने जस्टिस एसपी शर्मा का पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट से राजस्थान हाई कोर्ट स्थानांतरण कर दिया है।
  • वहीं राजस्थान हाई कोर्ट से जस्टिस श्रीचंद्रशेखर और जस्टिस अरुण मोगा का स्थानांतरण कर दिया गया है।
    • जस्टिस श्रीचंद्रशेखर को मुंबई हाई कोर्ट और जस्टिस अरुण मोगा को दिल्ली हाई कोर्ट तबादला किया गया है।