Chronology Team
Published: Jun 2 | Updated: Jun 3

  • देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एशिया-प्रशांत और मध्य पूर्व क्षेत्र के शीर्ष 10 हवाई अड्डों में स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय हवाई अड्डे के रूप में गौरव प्राप्त किया है।
  • एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) द्वारा एशिया-प्रशांत (APAC) और मध्य पूर्व (MID) के लिए जारी 2024 एयर कनेक्टिविटी रैंकिंग में दिल्ली एयरपोर्ट्स 10वें स्थान पर दिया गया है।
    • दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड द्वारा संचालित वर्तमान में कुल 153 गंतव्यों से संपर्क प्रदान करता है, जिसमें 81 घरेलू और 72 अंतरराष्ट्रीय मार्ग शामिल हैं।
  • इस रैंकिंग में दुबई अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा शीर्ष पर रहा है।
  • उक्त रैंकिंग में एशिया के टॉप 10 एयरपोर्ट निम्नानुसार हैं-
    • 1. दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (यूएई), 2. शंघाई पुडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (चीन), 3. हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (कतर), 4. इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (दक्षिण कोरिया), 5. गुआंगजौ बैयुन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (चीन), 6. बीजिंग कैपिटल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (चीन), 7. बैंकॉक सुवर्णभूमि हवाई अड्डा (थाइलैंड), 8. चांगी हवाई अड्डा (सिंगापुर), 9. कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (मलेशिया), 10. दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (भारत)।

No quiz selected.