Rajkumar
Published: Sep 27 | Updated: Sep 29

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा को राजस्थान हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है

  • इस सम्बन्ध में केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा गजट आॅफ इंडिया में एक अधिसूचना 26 सितम्बर, 2025 को जारी की गई।
  • न्यायाधीश शर्मा ने अपने 61वें जन्मदिन के दिन, 27 सितम्बर, 2025 को यह पदभार ग्रहण किया।
  • राजस्थान के मुख्य न्यायाधीश के.आर. श्रीराम 27 सितम्बर, 2025 को सेवानिवृत्त हो गए थे।
  • न्यायमूर्ति कल्पथी राजेंद्रन श्रीराम ने 21 जुलाई 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट के 43वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। उनका कार्यकाल केवल 69 दिनों का रहा है।

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा

  • जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा का जन्म 27 सितंबर 1964 को जयपुर में हुआ था।
  • राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा  ने B.Sc. और LL.B. की शिक्षा पूर्ण की है।
  • 30 मई 1987 को उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत की शुरूआत की थी

Tags


Latest Books