chronology2017
Published: Apr 19 | Updated: Apr 21

  • श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर (UNESCO’s Memory of the World Register) में शामिल किया गया है।
  • वस्तुत: यूनेस्को द्वारा 17 अप्रैल, 2025 को 74 नई प्रविष्टियों को इस रजिस्टर में जोड़ा है। इनमें उपर्युक्त दोनों महत्वपूर्ण ग्रंथ भी शामिल हैं।
  • 74 नई प्रविष्टियों को जोड़े जाने के साथ ही इस रजिस्टर में कुल 570 संग्रह हो गए हैं।
    • इस अन्तर्राष्ट्रीय रजिस्टर में अब तक भारत के 14 अभिलेख शामिल हो गए हैं।