Chronology Team
Published: Jan 22 | Updated: Jan 22

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बारेस (José Manuel Albares) ने भारत की आधिकारिक यात्रा 20-21 जनवरी, 2026 को की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। यह वर्ष (2026) भारत और स्पेन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना का 70वां वर्ष है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए दोनों देशों ने 2026 को संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का वर्ष” घोषित किया है। इस यात्रा के दौरान स्पेन औपचारिक रूप से भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल’ (IPOI) में शामिल हुआ और दोनों देशों ने अपने संबंधों को ‘रणनीतिक संघ’ के स्तर तक ले जाने की प्रतिबद्धता जताई।

डुअल ईयर 2026 (Dual Year 2026)

  • भारत और स्पेन के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, वर्ष 2026 को भारत-स्पेन संस्कृति, पर्यटन और एआई वर्ष’ (Year of Culture, Tourism and AI) के रूप में मनाया जा रहा है।
  • दोनों विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली में इस ‘डुअल ईयर’ के लिए एक आधिकारिक लोगो (Logo) लॉन्च किया।

हिंद-प्रशांत महासागर पहल में स्पेन की एंट्री

  • स्पेन ने भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल’ (Indo-Pacific Oceans Initiative – IPOI) में शामिल होने का घोषणा पत्र सौंपा है।
  • IPOI की शुरुआत:भारत द्वारा 2019 में बैंकॉक (थाईलैंड) में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (East Asia Summit- EAS) में की गयी थी।
  • उद्देश्य:हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा, संयोजकता और आपदा प्रबंधन में सहयोग।

भारत- स्पेन रक्षा सहयोग: ‘मेक इन इंडिया’ और C-295 विमान

  • रक्षा क्षेत्र में सहयोग का सबसे बड़ा उदाहरण C-295 सैन्य परिवहन विमान परियोजना है।
  • यह विमान टाटा-एयरबस (Tata-Airbus) के सहयोग से वडोदरा (गुजरात) स्थित फाइनल असेंबली लाइन प्लांट में बनाए जा रहे हैं।
  • पहला ‘मेड इन इंडिया’ C-295 विमान सितंबर 2026 तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है।
    • सितंबर 2021 में भारत सरकार नेAirbus Defence and Space के साथ 56 C-295 विमानों की खरीद के लिए लगभग ₹21,935 करोड़ का सौदा किया था। यह विमान भारतीय वायु सेना के पुराने हो चुके Avro-748 बेड़े की जगह लेगा।
    • इनमें से 16 विमान सीधे स्पेन से उड़ान योग्य स्थिति (fly‑away condition) में दिए गए, जबकि 40 विमान भारत में बनाए जा रहे हैं।
    • यह भारत का पहला ऐसा एयरोस्पेस कार्यक्रम है जिसमें एक निजी क्षेत्र की कंपनी (Tata Advanced Systems) एक पूर्ण सैन्य विमान का निर्माण कर रही है।

नए वाणिज्य दूतावास

  • स्पेन ने बेंगलुरु में अपना नया महावाणिज्य दूतावास (Consulate General) खोलने का निर्णय लिया है, जो दक्षिण भारत को कवर करेगा।
  • भारत ने स्पेन के बार्सिलोना में अपना पहला वाणिज्य दूतावास शुरू किया है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) शिखर सम्मेलन

  • भारत फरवरी 2026 में नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट’ (AI Impact Summit) की मेजबानी कर रहा है, जिसमें स्पेन सक्रिय रूप से भाग लेगा। यह समिट एआई के नैतिक उपयोग और मानव-केंद्रित विकास पर केंद्रित होगी।

भारत और स्पेन के बीच व्यापारिक सम्बन्ध

  • द्विपक्षीय व्यापार: 8 बिलियन डॉलर से अधिक
  • स्पेन का भारत को निर्यात वृद्धि: लगभग 20%

अभ्यास प्रश्नोत्तरी

  • प्रश्न: भारत और स्पेन ने वर्ष 2026 को किन क्षेत्रों के लिए समर्पित ‘डुअल ईयर’ (Dual Year) घोषित किया है?

उत्तर: संस्कृति, पर्यटन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)

  • प्रश्न: हाल ही में स्पेन भारत की किस प्रमुख समुद्री पहल (Initiative) में औपचारिक रूप से शामिल हुआ है?

उत्तर: हिंद-प्रशांत महासागर पहल (IPOI)

  • प्रश्न: टाटा-एयरबस द्वारा निर्मित पहला ‘मेड इन इंडिया’ C-295 विमान किस वर्ष तक तैयार होने की उम्मीद है?

उत्तर: 2026 (सितंबर तक)

  • प्रश्न: भारत ने हाल ही में स्पेन के किस शहर में अपना पहला वाणिज्य दूतावास (Consulate) खोला है?

उत्तर: बार्सिलोना

  • प्रश्न: वर्ष 2026 भारत और स्पेन के राजनयिक संबंधों की कौन सी वर्षगांठ है?

उत्तर: 70वीं

No quiz selected.