Chronology Team
Published: Mar 20 | Updated: Mar 20

18 मार्च 2026 को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में ‘राजस्थान दिवस’ के उपलक्ष्य में आयोजित उद्यमी संवाद समारोह में भाग लिया। इस समारोह में राज्य में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन नई महत्वपूर्ण नीतियां लॉन्च की गईं। इसके साथ ही रीको (RIICO) औद्योगिक क्षेत्रों में 345 करोड़ रुपये के 86 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया।

  • तीन नई गेमचेंजर नीतियां (Launch of 3 New Policies):
    • राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति 2026 (Rajasthan Industrial Park Promotion Policy): निजी क्षेत्र की भागीदारी से औद्योगिक बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के लिए इसे लाया गया है। इसके तहत 50 एकड़ से अधिक के निजी पार्कों के निर्माण पर ₹20 करोड़ से ₹40 करोड़ तक की कैपिटल सब्सिडी (Capital Subsidy) देने का प्रावधान किया गया है। इसमें 4 विकास मॉडल (रीको भूमि, मिश्रित, पूर्णतः निजी और PPP) अपनाए गए हैं।
    • राजस्थान एयरोस्पेस और डिफेंस नीति 2026 (Rajasthan Aerospace & Defence Policy): इसका लक्ष्य राजस्थान को रक्षा उपकरणों और एयरोस्पेस विनिर्माण का हब बनाना है। इसके तहत विनिर्माण इकाइयों को 10 वर्षों के लिए 20% से 28% तक की पूंजीगत सहायता या टर्नओवर-लिंक्ड प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसमें MRO (रखरखाव, मरम्मत और ओवरहॉल) सुविधाओं पर विशेष फोकस है।
    • राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति 2026 (Rajasthan Semiconductor Policy): भारत के ‘सेमीकंडक्टर मिशन’ की तर्ज पर इसे लाया गया है। इस नीति के तहत जोधपुरपालीमारवाड़ और कांकाणी को प्रायोरिटी सेमीकंडक्टर कॉरिडोर घोषित किया गया है। इसका मुख्य फोकस चिप डिजाइन (Fabless Design) और टेस्टिंग/पैकेजिंग इकाइयों को आकर्षित करना है।
  • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) से जुड़े अहम सुधार:
    • भूमि रूपांतरण (Land Use Conversion) की समय सीमा को 60 दिन से घटाकर 30 दिन कर दिया गया है।
    • ‘राज निवेश पोर्टल’ को नेशनल ‘सिंगल विंडो सिस्टम’ के साथ जोड़ दिया गया है, जिससे अब 14 विभागों की 143 से अधिक सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो गई हैं।

No quiz selected.