chronology2017
Published: May 9 | Updated: May 9

  • अमेरिकी धर्मगुरु रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट को 8 मई, 2025 को नया पोप चुन लिया गया है।
  • वह अमेरिका से पोप बनने वाले पहले कार्डिनल हैं।
  • नए गए चुन पोप ने अपने लिए पोप लियो-कश् नाम चुना है।
  • 14 सितम्बर, 1955 को इलियानोय (अमेरिका) में जन्मे रॉबर्ट फ्रांसिस प्रीवोस्ट 267वें कैथोलिक पोप हैं।
  • उन्हें 133 कार्डिनल्स ने वोटिंग के जरिए दो-तिहाई बहुमत (89 वोट) से पोप चुना।
    • 1900 के बाद से यह पांचवां मौका है जब नए पोप को दो दिनों में चुन लिया गया।

चुनाव प्रक्रिया

  • कैथोलिक परंपरा के अनुसार, Papel Conclave में नए पोप को चुना जाता है। इसमें दुनियाभर से आए कार्डिनल्स पोप को चुनते हैं।
  • कार्डिनल्स कैथोलिक चर्च के सबसे उच्च रैंक वाले पादरी होते हैं।
  • नए पोप के लिए वोटिंग वेटिकन सिटी के सिस्टीन चैपल में होती है, जिसमें 80 वर्ष से कम उम्र के कार्डिनल्स को वोट देने का अधिकार होता है।
  • वोटिंग और बैठक की पूरी प्रकिया गुप्त रखी जाती है। इस दौरान कार्डिनल्स को बाहरी दुनिया से संपर्क की अनुमति नहीं होती है।