Chronology Team
Published: Apr 29 | Updated: May 1

  • बिहार के 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में केवल 35 गेंद पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया।
  • आईपीएल के 18 वें सीजन के 47 वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलफ 38 गेंदों में 101 रनों की तूफानी पारी खेली।
    • वैभव ने 35 गेंदों में शतक पूरा किया, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे।
  • इसके साथ ही वैभव आईपीएल के इतिहास में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
  • इसके अलावा वैभव ने युसूफ पठान के 37 गेंद पर शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
  • वैभव अब आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं।
  • उल्लेखनीय है कि आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 30 गेंद पर शतक लगाने का कमाल किया है।

No quiz selected.