संयुक्त राष्ट्र महासभा ने को पाँच देशों दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council-UNSC) के नए गैर-स्थायी सदस्य के रूप में चुना है।
यूएनएससी के दो वर्ष के कार्यकाल (2026-27) के लिए जिन देशों को चुना है, उनमें- लातविया, बहरीन, कोलंबिया, लाइबेरिया और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य शामिल हैं।
ये देश अल्जीरिया, गुयाना, कोरिया गणराज्य, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल दिसम्बर 2025 में समाप्त हो रहा है।
पूर्वी यूरोपीय देश लातविया पहली बार सुरक्षा परिषद के लिए चुना गया है।
इन चुने गए देशों का दो वर्ष का कार्यकाल 1 जनवरी, 2026 से शुरू होकर 31 दिसम्बर, 2027 तक रहेगा।
उपर्युक्त निर्वाचित पाँच सदस्य देश, 1 जनवरी 2026 को, पहले से मौजूद पाँच अस्थाई सदस्य देशों- डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा, सोमालिया के साथ सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनेंगे, जिनका कार्यकाल दिसम्बर 2026 में समाप्त होना है।
चुनाव : यूएनएससी में पाँच गैर-स्थायी सदस्यों के लिए चुनाव संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क शहर में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 3 जून 2025 को आयोजित किया गया था।
विशेष : सुरक्षा परिषद में 15 देश हैं, जिनमें पाँच स्थाई सदस्य- संयुक्त राज्य अमेरिका, रूसी महासंघ, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन हैं, जिनके पास वीटो अधिकार के इस्तेमाल करने का विकल्प है।
अन्य 10 अस्थाई सदस्यों को दो वर्षों के कार्यकाल के लिए चुना जाता है। इसके लिए हर वर्ष पाँच सदस्यों का चुनाव यूएन जनरल असेम्बली में मतदान के जरिए होता है।