Lok Chand Gupta
Published: Jul 21 | Updated: Jul 25

  • विश्व धरोहर समिति ने तीन अफ्रीकी धरोहर स्थलों- मेडागास्कर, मिस्र और लीबिया को संकटग्रस्त स्थलों की यूनेस्को की सूची से हटा दिया है।
    • संकटग्रस्त सूची से हटाए गए स्थलों में मेडागास्कर में अत्सिनानाना के वर्षावन, मिस्र में अबू मेना और लीबिया में घदामेस का ‘ओल्ड टाउन’ शामिल हैं।
  • यूनेस्को ने इन स्थलों पर खतरों को कम करने और उनकी सांस्कृतिक एवं पारिस्थितिक अखंडता को बहाल करने के सफल प्रयासों की सराहना भी की है।
  • उक्त निर्णय संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने पेरिस में आयोजित विश्व धरोहर समिति (डब्ल्यूएचसी) के 47वें सत्र के दौरान जुलाई 2025 में लिया।