प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून, 2025 को दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली पार्क में पेड़ लगाकर ‘अरावली ग्रीन वॉल परियोजना’ की शुरूआत की।
इसे एक पेड़ मां के नाम अभियान का विस्तार बताया जा रहा है।
अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के तहत दिल्ली से लेकर गुजरात तक फैली अरावली पर्वत शृंखला में पेड़ लगाए जाएंगे।
विश्व की सबसे पुरानी पर्वत शृंखला अरावली में यह प्रोजेक्ट गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली को कवर करेगा।
प्रोजेक्ट का संक्षिप्त विवरण
अरावली पर्वतमाला और उसके बाहर, पारंपरिक पौधरोपण विधियों के अलावा, नई तकनीकों को प्रोत्साहित किया जाएगा (विशेष रूप से शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में)।
पौधरोपण गतिविधियों को जियो-टैग किया जाएगा तथा ‘मेरी लाइफ पोर्टल’ पर उनकी निगरानी की जाएगी।
परियोजना के तहत अरावली पर्वत शृंखला में आने वाले 29 जिलों में लगभग 1,000 नर्सरियां विकसित की जाएंगी।