संस्कृति युवा संस्था की ओर से राजस्थान गौरव सम्मान समारोह 31 अगस्त, 2025 को आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा प्रदेश की 28 प्रतिष्ठित प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
राजस्थान गौरव सम्मान सम्मानित प्रमुख व्यक्तित्व
डा मनीषा अरोड़ा : राजस्थान फाउंडेशन की चेयरमैन
अलीगनी : मुंबई के प्रसिद्ध संगीतकार
पद्मश्री उस्ताद मोइनुद्दीन खान : प्रसिद्ध सारंगी वादक
डॉ जितेन्द्र्र सोनी : जयपुर जिला कलेक्टर तथा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी और राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता समेत कई लोगों को राजस्थान गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि ‘संस्कृति युवा संस्था’विगत 30 वर्षों से राजस्थान की विभिन्न प्रतिभाओं को गरिमापूर्ण तरीके से ‘राजस्थान गौरव’ के अलंकरण से विभूषित कर रही है।