Lok Chand Gupta
Published: Jul 2 | Updated: Jul 9

  • राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान (NIPCCD) का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘सावित्रीबाई फुले राष्ट्रीय महिला एवं बाल विकास संस्थान’ कर दिया गया है।
  • यह कदम संस्थान की उभरती भूमिका और देश भर में महिलाओं व बच्चों के विकास के लिए क्षेत्र-विशिष्ट, मिशन-संचालित मदद पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की दृष्टि से किया गया है।
    • इस संस्थान का मुख्यालय नई दिल्ली में है और वर्तमान में इसके क्षेत्रीय केंद्र बैंगलोर, गुवाहाटी, लखनऊ, इंदौर और मोहाली में हैं।

क्षेत्रीय केन्द्र रांची

  • झारखंड के रांची में एक नए क्षेत्रीय केंद्र का उद्घाटन 4 जुलाई, 2025 को किया जाएगा।
  • यह केंद्र मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों-मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य और मिशन सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 के विशेष प्रशिक्षण और अनुसंधान आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
  • इसमें विशेष रूप से झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
    • अब तक इन राज्यों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को आंशिक रूप से गुवाहाटी और लखनऊ स्थित क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से पूरा किया जाता था।
  • यह नया क्षेत्रीय केंद्र, बाल मार्गदर्शन और परामर्श में एडवांस डिप्लोमा भी प्रदान करेगा और इन राज्यों में अग्रिम पंक्ति के पदाधिकारियों के लिए बेहतर पहुंच की सुविधा प्रदान करेगा।