chronology2017
Published: Jun 19 | Updated: Jun 19

  • ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू किया है।
  • इस अभियान के पहले चरण में ईरान से सफलतापूर्वक निकाले गए 110 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान 19 जून, 2025 को नई दिल्ली पहुँची।
  • इनमें केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के 90 छात्र शामिल हैं। सभी भारतीय नागरिकों को इंडिगो की उड़ान 6ई 9487 से दिल्ली लाया गया है।

भारत द्वारा चलाए गए प्रमुख अभियान

  • ऑपरेशन इंद्रावती (22 मार्च 2024) : नागरिक अशांति के बीच हैती से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए
  • ऑपरेशन अजय (11 अक्टूबर, 2023): इजराइली सेना और हमास उग्रवादियों के बीच संघर्ष के बीच इजराइल से भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए
  • ऑपरेशन कावेरी (24 अप्रैल 2023): सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए
  • ऑपरेशन गंगा (22 फरवरी से 10 मार्च 2022): यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के दौरान यूक्रेन से अपने नागरिकों को निकालने के लिए
  • ऑपरेशन देवी शक्ति (अगस्त 2021): अफगानिस्तान संकट के दौरान
  • लीबिया बचाव अभियान (2015 दिसंबर): लीबिया से 3,600 भारतीयों को निकाला गया।
  • ऑपरेशन राहत, यमन (2015): यमन और सऊदी अरब के बीच टकराव के दौरान, भारत सरकार ने यमन से भारतीय नागरिकों को निकाला।
  • ऑपरेशन संकट मोचन (11 अगस्त, 2016) : सूडान में भारतीयों को बचाने के लिए।
  • ऑपरेशन सेफ होमकमिंग (2011): लीबिया के गृहयुद्ध के दौरान भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को निकालने के लिए 26 फरवरी 2011 को शुरू किया गया अभियान।
  • ऑपरेशन सुकून (2006): लेबनान और इजराइल के बीच तनाव के दौरान।
  • कुवैत एयरलिफ्ट (1990): 1990 में 700 टैंकों से लैस एक लाख इराकी सैनिकों ने कुवैत में मार्च किया। इसके बाद राजघराने और वीआईपी सऊदी अरब भाग गए. इस दौरान कुवैत में फंसे लोगों निकालने के लिए यह अभियान चलाया गया।