जोधपुर स्थित केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. धीरज सिंह को राष्ट्रीय कृषि वैज्ञानिक पुरस्कार-2025 से सम्मानित किया गया है।
उन्हें यह पुरस्कार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR)के नई दिल्ली में आयोजित 97वें स्थापना दिवस समारोह में 16 जुलाई, 2025 को प्रदान किया गया।
योगदान : डॉ. सिंह को यह पुरस्कार शुष्क क्षेत्र के किसानों के साथ समन्वय स्थापित कर अर्ध-शुष्क परिस्थितियों में कृषि की आर्थिक व्यवहार्यता को बेहतर बनाने के लिए दिया गया है।
प्रोजेक्ट (नवाचार और प्रौद्योगिकी ) से जुड़े बड़ी संख्या में किसानों ने कृषि क्षेत्र के लाभदायक उद्यमों को स्थापित करने में सफलता हासिल की। इस सफलता ने अन्य किसानों के लिए भी रोल मॉडल के रूप मे काम किया।
इस प्रोजेक्ट ने किसानों, उद्यमियों, गैर सरकारी संगठनों और संस्थानों के बीच एक बड़ी जागरूकता पैदा की है और राजस्थान में कृषि और संबंधित उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए एक सफल अभियान साबित हुआ।
उल्लेखनीय है कि डॉ. धीरज सिंह केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) के एकीकृत कृषि प्रणाली प्रभाग के विभागाध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक हैं।