Rajkumar
Published: Aug 23 | Updated: Sep 4

  • केरल पूर्ण डिजिटल साक्षरता हासिल करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
  • इस आशय की घोषणा मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 21 अगस्त, 2025 को की।
  • केरल ने डिजिटल अंतराल को कम करने की दिशा में यह महत्त्वपूर्ण उपलब्धि ‘डिजी केरलम परियोजना’ के माध्यम से हासिल की है।
  • केरल के 100 प्रतिशत डिजिटल साक्षर बनने का अर्थ है कि यहँ लगभग हर व्यक्ति बुनियादी स्तर पर डिजिटल उपकरणों अर्थात्‌ कंप्यूटर, स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करना जानता है।
  • केरल में एणार्कुलम ज़िले के 104 वर्षीय अब्दुल्ला मौलवी डिजिटल साक्षरता हासिल करने वाले राज्य के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति हैं।
  • उल्लेखनीय है कि केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अनुसार भारत के केवल 38% घर डिजिटल रूप से साक्षर हैं (शहरी क्षेत्रों में 61% और ग्रामीण क्षेत्रों में 25%)।
  • भारत में डिजिटल इंडिया मिशन की शुरूआत 2015 में हुई थी।

No quiz selected.