केरल साहित्य अकादमी द्वारा मलयालम साहित्य में उभरती और स्थापित दोनों आवाजों को मान्यता देते हुए वर्ष 2024 के साहित्यिक पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा 26 जून, 2025 को की।
केरल साहित्य अकादमी ने लेखक जी आर इंदुगोपन को उनकी रचना ‘आनो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ उपन्यास का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
अन्य प्रमुख पुरस्कार विजेता
कविता श्रेणी : कवयित्री अनिता थम्पी को उनके कविता संग्रह ‘मुरिंगा वजा करिवेप्पु’ के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
लघु कहानी श्रेणी : वी शिनिलाल को उनकी कृति ‘गरिसप्पा अरुवी अथावा ओरु जलयात्रा’ के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
निबंध श्रेणी : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता एम स्वराज को उनकी किताब ‘पुक्कलुडे पुस्तकम’ के लिए ‘सिबी कुमार एंडोमेंट पुरस्कार’ मिलेगा।
अकादमी फेलोशिप और लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन पुरस्कार : वरिष्ठ लेखकों के वी रामकृष्णन और एझाचेरी रामचंद्रन को मलयालम साहित्य पर उनके महत्वपूर्ण और स्थायी प्रभाव के लिए प्रतिष्ठित अकादमी फेलोशिप और लाइफटाइम कंट्रीब्यूशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
पुरस्कार राशि : उपर्युक्त पुरस्कारों के तहत 25,000 रुपये की नकद राशि, एक पट्टिका और एक प्रमाण पत्र दिया जाता है।