Lok Chand Gupta
Published: Jul 16 | Updated: Jul 17

  • गोवा राज्य सरकार ने चोराओ द्वीप को राजधानी पणजी से जोड़ने वाली पहली रोल आॅन-रोल आॅफ (रो-रो) सेवा 14 जुलाई, 2025 से शुरू की है।
  • मंडोवी नदी में शुरू की गई यह ‘रो-रो’ (Roll on-Roll off -‘Ro-Ro’) सेवा पारम्परिक नौकाओं का स्थान लेगी।
  • इस ‘रो-रो’ सेवा के लिए दो फेरी नावों- ‘गंगोत्री’ और ‘द्वारका’ का निर्माण गोवा स्थित विजय मरीन शिपयार्ड द्वारा किया गया है।
  • प्रत्येक रो-रो फेरी 40 दोपहिया वाहनों और 15 कारों को ले जाने में सक्षम है।
  • नौका किसी भी आपात स्थिति में 360 डिग्री घूमने में सक्षम है।
  • सरकार ने यह सेवा यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क रखने का निर्णय लिया है, जबकि कारों के लिए Rs 15 का शुल्क लिया जाएगा।