भारत ने विश्व के प्रथम ऐतिहासिक तीनों सेनाओं के महिला जलयात्रा अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ की शुरूआत की है।
नारी शक्ति और विकसित भारत के विजन के तहत शुरू किए गए इस अभियान (समुद्र प्रदक्षिणा) को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से 11 सितम्बर, 2025 को वर्चुअल माध्यम से झंडी दिखाकर रवाना किया।
विश्व के प्रथम ऐतिहासिक तीनों सेनाओं के इस महिला जलयात्रा अभियान में 10 महिला अधिकारी अगले नौ महीनोंमें स्वदेश निर्मित भारतीयसेना नौकायन पोत(आईएएसवी) त्रिवेणी पर सवार होकर पूर्वी मार्ग पर लगभग 26,000समुद्री मीलकी यात्रा करेंगी।
अभियान के दौरान वे भूमध्य रेखा को दो बार पार करेंगी, तीन महान अंतरीपों – लीउविन, हॉर्न और गुड होप का चक्कर लगाएंगी और सभी प्रमुख महासागरों और दक्षिणी महासागर तथा ड्रेक पैसेज सहित कुछ सबसे खतरनाक जलक्षेत्रों को पार करेंगी।
मई 2026 में मुंबई लौटने से पहले यह दल चार अन्तर्राष्ट्रीय बंदरगाहों का भी दौरा करेगा।
चालक दल
10 सदस्यीय दल में अभियान नेता लेफ्टिनेंट कर्नल अनुजा वरुडकर, उप अभियान नेता स्क्वाड्रन लीडर श्रद्धा पी राजू, मेजर करमजीत कौर, मेजर ओमिता दलवी, कैप्टन प्राजक्ता पी निकम, कैप्टन दौली बुटोला, लेफ्टिनेंट कमांडर प्रियंका गुसाईं, विंग कमांडर विभा सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अरुवी जयदेव और स्क्वाड्रन लीडर वैशाली भंडारी शामिल हैं।