Lok Chand Gupta
Published: Jul 26 | Updated: Jul 30

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 जुलाई, 2025 को देश के दूसरे सबसे लम्बे समय तक निर्बाध कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 25 जुलाई, 2025 को लगातार 4,078 दिन का कार्यकाल पूरा किया है।
    • नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री का पदभार 26 मई, 2014 को ग्रहण किया था।
  • इंदिरा गांधी 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च, 1977 तक, 4,077 दिनों तक निरंतर पद पर रहीं थीं।
    • 1980 में वे पुन: निर्वाचित हुर्इं और 1984 में अपनी मृत्यु तक इस पद पर रहीं।
  • लगातार सबसे लंबे समय तक (16 वर्ष 286 दिन) प्रधानमंत्री के पद पर रहने का रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम है।
  • उल्लेखनीय है कि लगातार तीन बार लोकसभा का चुनाव जीतने का रिकॉर्ड प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम है।
    • प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014, 2019 और 2024 में लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीतकर नेहरू की बराबरी कर चुके हैं।

अन्य रिकॉर्ड

  • प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बनाया गया एक और रिकॉर्ड यह है कि वह गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में राज्य और केंद्र में प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लम्बे समय तक निर्वाचित सरकार प्रमुख रहे हैं।
    • प्रधानमंत्री मोदी वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बने और वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने से पहले तक इस पद पर बने रहे, जहाँ वह वर्तमान में कार्यरत हैं।
  • नरेन्द्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म देश की स्वतंत्रता के बाद हुआ।
  • वह सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं।
  • वह पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने कम से कम अपने दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं।
  • प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने वाले पहले और एकमात्र गैर-कांग्रेसी नेता भी हैं।
  • वह इंदिरा गांधी (1971) के बाद पूर्ण बहुमत के साथ पुन: चुने जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।
  • पंडित नेहरू के अलावा वह एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार तीन आम चुनाव जीते हैं।
  • वह सभी प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों के बीच एकमात्र ऐसे नेता हैं जिन्होंने किसी पार्टी के नेता के रूप में लगातार छह चुनाव जीते हैं।
    • उन्होंने 2002, 2007 और 2012 में गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की।