chronology2017
Published: Apr 30 | Updated: May 1

  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश 29 अप्रैल, 2025 को नियुक्त किया है।
  • जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई (बी.आर. गवई) भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में कार्यभार 14 मई, 2025 को संभालेंगे।
  • जस्टिस गवई इस पद पर मौजूदा सीजेआई न्यायमूर्ति संजीव खन्ना का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 13 मई, 2025 को समाप्त हो रहा है।
  • उनका कार्यकाल 23 नवंबर, 2025 तक, अर्थात् लगभग छह माह का होगा।
  • जस्टिस गवई देश के दूसरे दलित CJI (जस्टिस के.जी. बालाकृष्णन के बाद) होंगे।

जस्टिस गवई : संंक्षिप्त परिचय

  • जन्म : 24 नवम्बर, 1960 को अमरावती में
  • 16 मार्च 1985 : बार एसोसिएशन में शामिल हुए।
  • 1985-1987 : पूर्व महाधिवक्ता और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश दिवंगत बैरिस्टर राजा एस भोंसले के साथ काम किया।
  • 1987-1990 : बॉम्बे उच्च न्यायालय में स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस की।
  • 14 नवम्बर, 2003 : बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत
  • 12 नवम्बर, 2005 : बॉम्बे हाई कोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त
  • 24 मई, 2019 : भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत।