chronology2017
Published: Jun 13 | Updated: Jun 18

  • जल संसाधन एवं जल संसाधन (आयोजना) के कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पखवाडे के तहत विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और भूमि पूजन 11 जून, 2025 को किया।
  • उन्होंने करौली के पांचना बांध पर पुर्नवास एवं सुधार कार्य सहित अन्य एनिकट निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया।
  • इस दौरान करौली जिले के लिए 28 करोड़ रूपए से अधिक के 4 कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया है। इनमें पांचना बांध के समग्र जीर्णाेद्धार व आधुनिकीकरण कार्य का भूमि पूजन के कार्य सम्मलित है।
  • एनिकट निर्माण : करौली में तहसील सूरौठ की ग्राम पंचायत वाईजट में नवीन एनिकट, सपोटरा तहसील की ग्राम पंचायत कालागुड़ा में तिखूटी एनिकट और तहसील सूरौठ की ग्राम पंचायत जटनगला के पास जग्गर नदी पर एनिकट निर्माण किया जाएगा।
  • इस क्रम धौलपुर की Rs 61 करोड़ की 7 परियोजनाओं का किया लोकार्पण किया गया।
    • रिहैबिलिटेशन ऑफ उर्मिला सागर मीडियम इरीगेशन प्रोजेक्ट से धौलपुर विधानसभा क्षेत्र के 25 गांवों की 2900 हैक्टेयर भूमि को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध होगा।