Rajkumar
Published: Aug 26 | Updated: Sep 4

  • दक्षिण प्रशांत में स्थित फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका (Sitiveni Ligamamada Rabukं) 24­27 अगस्त, 2025 को तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहे।
  • प्रधानमंत्री राबुका अपनी पत्नी सुलुती राबुका और एक उच्च­स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए थे।
    • राबुका की फिजी के प्रधानमंत्री के रूप में यह भारत की पहली यात्रा थी।
    • इससे पूर्व भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अगस्त 2024 में फिजी की राजकीय यात्रा गई थीं, जहाँ उन्होंने फिजी की संसद को संबोधित किया था।
  • इस दौरान उन्होंने भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तथा भारतीय प्रधानमंत्री से मुलाकात कर द्विपक्षीय मुद्‌दों पर वार्ता की।
  • दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की उपस्थिति में भारत और फिजी के बीच हुए समझौतों का आदान­प्रदान किया गया।
  • दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है और इसके लिए एक कार्ययोजना भी तैयार की गई है।
  • एमओयू/समझौते : भारत व फिजी के मध्य रक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार व निवेश, संस्कृति, खेल, शिक्षा तथा कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सात समझौतों/एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
  • घोषणाएँ : प्रधानमंत्री राबुका की भारत यात्रा के दौरान निम्न प्रमुख घोषणाएँ भी की र्गइं­
  • फिजी में दूसरा जयपुर फुट शिविर आयोजित किया जाएगा।
  • ‘हील इन इंडिया’ कार्यक्रम के अंतर्गत भारत में विशेष चिकित्सा उपचार की पेशकश की गई है।
  • भारत द्वारा फिजी के चीनी अनुसंधान संस्थान को कृषि ड्रोन की आपूर्ति की जाएगी।
  • भारत फिजी में साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ (सीएसटीसी) की स्थापना करेगा।
  • फिजी के शाही सैन्य बलों को एम्बुलेंस उपहार में दी जाएँगी।
  • भारतीय घी को फिजी के बाजार में प्रवेश मिलेगा।

No quiz selected.