Rajkumar
Published: Sep 25 | Updated: Sep 26

राजस्थान नवंबर में एंड्योरेंस साइकिलिंग इवेंट टूर दे थार की मेजबानी करेगा। 23 नवंबर को बीकानेर जिले के नोरंगदेसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

  • पूर्वावलोकन समारोह : टूर दी थार का पूर्वावलोकन समारोह नई दिल्ली में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया की उपस्थिति में 23 सितम्बर, 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
    • इस साइकिल पहल की शुरूआत करते हुए, मंत्रियों ने आधिकारिक टूर दी थार  जर्सी और लोगो का अनावरण भी किया।
  • उद्देश्य : राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देना।
  • प्रारूप : एंड्योरेंस साइकिलिंग इवेंट
    • इस इस ऐतिहासिक साइकिल पहल को रेगिस्तानी परिदृश्य की थीम पर डिजाइन किया गया है।
  • आयोजन : 23 नवंबर, 2025(अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे पर)
  • प्रारंभ और समापन: यह रेस बीकानेर के पास नोरंगदेसर से शुरू होकर देशनोक में समाप्त होगी।
  • श्रेणियाँ : इस आयोजन में निम्न तीन चुनौतीपूर्ण श्रेणियांँ— 300 किमी रिले, 200 किमी और 100 किमी शामिल हैं।
    • इन्हें प्रत्येक साइकिल चालक की सहनशक्ति, शक्ति और मानसिक दृढ़ता का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • संभावित प्रतिभागी : देश-विदेश के 2500 प्रतिभागी।

Tags


Latest Books