Chronology Team
Published: Feb 5 | Updated: Feb 5

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 29 जनवरी 2026 को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया। मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन के नेतृत्व में तैयार किया गया यह दस्तावेज भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है। सर्वेक्षण का मुख्य विषय भारत को केवल ‘आत्मनिर्भर’ (Swadeshi) नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर ‘रणनीतिक रूप से अनिवार्य’ (Strategically Indispensable) बनाना है। इसमें वित्त वर्ष 2026 के लिए 7.4% की जीडीपी वृद्धि का अनुमान लगाया गया है और महंगाई दर के ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर होने की बात कही गई है।

जीडीपी और विकास दर (GDP Growth)

  • FY26 अनुमान: वित्त वर्ष 2026 के लिए जीडीपी वृद्धि दर 4% और सकल मूल्य वर्धित (GVA) वृद्धि 7.3% रहने का अनुमान है।
  • भविष्य का अनुमान: वित्त वर्ष 2027 के लिए विकास दर 8% से 7.2% के बीच रहेगी।
  • क्षमता: भारत की मध्यम अवधि की विकास क्षमता अब 7% आंकी गई है।

महंगाई और मौद्रिक नीति (Inflation & Monetary Policy)

  • ऐतिहासिक गिरावट: अप्रैल-दिसंबर 2025 के दौरान औसत खुदरा महंगाई दर गिरकर 7% हो गई है, जो ऐतिहासिक रूप से सबसे कम है।
  • आरबीआई का रुख: रेपो रेट 25% पर स्थिर रही है (दिसंबर 2025 तक)।

कृषि क्षेत्र (Agriculture)

  • विकास दर: वित्त वर्ष 2026 के लिए कृषि विकास दर 1% रहने का अनुमान है।
  • सकल मूल्यवर्धन (जीवीए) में लगभग 33 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ बागवानी क्षेत्र भारतीय कृषि का सबसे उज्ज्वल क्षेत्र बनकर उभरा है।
  • बागवानी उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में 367.72 मिलियन टन हो गया है।
    • इस अवधि के दौरान फलों का उत्पादन 114.51 मिलियन टन, सब्जियों का उत्पादन 219.67 मिलियन टन और अन्य बागवानी फसलों का उत्पादन 33.54 मिलियन टन रहा।
    • भारत अब विश्व में प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है और वैश्विक प्याज उत्पादन में इसका योगदान लगभग 25 प्रतिशत है।
    • भारत सब्जियों, फलों और आलू का विश्व का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है और इन सभी श्रेणियों में भारत की वैश्विक हिस्सेदारी लगभग 12-13 प्रतिशत है।
  • पशुधन और मत्स्य: इन क्षेत्रों में 5-6% की स्थिर वृद्धि दर्ज की गई है।

उद्योग और विनिर्माण (Industry & Manufacturing)

  • विकास दर: वित्त वर्ष 2026 में औद्योगिक वृद्धि 2% रहने का अनुमान है।
  • मैन्युफैक्चरिंग: यह क्षेत्र विकास का प्रमुख इंजन बनकर उभरा है। FY26 की दूसरी तिमाही में इसकी वृद्धि 13% रही।

सेवा क्षेत्र (Services)

  • सबसे तेज विस्तार: सेवा क्षेत्र में 1% की वृद्धि का अनुमान है।
  • हिस्सेदारी: जीडीपी में सेवाओं की हिस्सेदारी 6% और GVA में 56.4% हो गई है।
  • वैश्विक स्थान: भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा सेवा निर्यातक बन गया है (वैश्विक व्यापार में हिस्सा 3% हो गया)।

रोजगार (Employment)

  • बेरोजगारी दर: दिसंबर 2025 में गिरकर 8% हो गई।
  • महिला श्रम बल (FLFPR): बढ़कर 3% हो गया है।
  • ई-श्रम (e-Shram): 31 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है, जिसमें 54% महिलाएं हैं।

विदेशी व्यापार और निवेश (Trade & Investment)

  • निर्यात: वित्त वर्ष 2025 में कुल निर्यात 3 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।
  • विदेशी मुद्रा भंडार: 16 जनवरी 2026 तक 4 बिलियन डॉलर, जो 11 महीने के आयात के बराबर है।
  • रेमिटेंस (Remittance): भारत 4 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया का सबसे बड़ा रेमिटेंस प्राप्तकर्ता बना हुआ है।

बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र

  • NPA में कमी: बैंकों का सकल NPA (फंसा हुआ कर्ज) गिरकर कई दशकों के निचले स्तर 2% (सितंबर 2025 तक) पर आ गया है।
  • MSME क्रेडिट: सूक्ष्म और लघु उद्योगों को मिलने वाले लोन में 6% की शानदार वृद्धि देखी गई।

राजस्थान विशेष

  • कैश प्लस मॉडल (Cash Plus Model): सर्वेक्षण में राजस्थान सरकार के ‘कैश प्लस मॉडल’ की सराहना की गई है। यह मॉडल नकद हस्तांतरण (DBT) को व्यवहार परिवर्तन (Behavior Change) के साथ जोड़ता है। इसका उद्देश्य बच्चों और माताओं में कुपोषण (Undernutrition) से निपटना है। इसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों का उपयोग कर पोषण परामर्श दिया जाता है।
  • महंगाई दर में कमी: सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 (अप्रैल-दिसंबर) में राजस्थान में मुद्रास्फीति (Inflation) की दर राष्ट्रीय औसत (72%) से बहुत कम, केवल 0.81% दर्ज की गई है।

अभ्यास प्रश्नोत्तरी

1. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) के लिए भारत की अनुमानित वास्तविक GDP वृद्धि कितनी है?

[A] 6.5%
[B] 7.4%
[C] 8.0%
[D] 5.8%

Correct Answer: 7.4%
Notes: आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में FY26 के लिए वास्तविक GDP वृद्धि लगभग 7.4% और GVA वृद्धि 7.3% बताई गई है। यह 2024-25 के 6.5% से अधिक है, जो भारत की तेज़ विकास गति को दर्शाता है।
2. अप्रैल–दिसंबर 2025 के बीच औसत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मुद्रास्फीति लगभग कितनी रही, जिसे CPI श्रृंखला में अब तक का न्यूनतम स्तर माना गया है?

[A] 4.0%
[B] 3.2%
[C] 2.5%
[D] 1.7%

Correct Answer: 1.7%
Notes: आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार अप्रैल–दिसंबर 2025 के दौरान औसत CPI मुद्रास्फीति 1.7% रही, जो CPI श्रृंखला के शुरू होने के बाद से सबसे कम स्तर है। यह मुख्यतः खाद्य व ईंधन कीमतों में नरमी और नीति हस्तक्षेप का परिणाम है।
3. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 किस तिथि को संसद में पेश किया गया?

[A] 26 जनवरी 2026
[B] 29 जनवरी 2026
[C] 1 फरवरी 2026
[D] 31 मार्च 2026

Correct Answer: 29 जनवरी 2026
Notes: बजट सत्र 2026 के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को 29 जनवरी 2026 को संसद में टेबल किया गया।
4. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को तैयार करने की प्रक्रिया में किस पदाधिकारी का मार्गदर्शन प्रमुख होता है?

[A] भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर
[B] नीति आयोग के उपाध्यक्ष
[C] मुख्य आर्थिक सलाहकार
[D] वित्त सचिव

Correct Answer: मुख्य आर्थिक सलाहकार
Notes: आर्थिक सर्वेक्षण को वित्त मंत्रालय के Department of Economic Affairs द्वारा Chief Economic Adviser (CEA) के मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है। 2025-26 के लिए CEA डॉ. वी. अनंथा नागेश्वरन हैं।
5. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार भारतीय बैंकिंग प्रणाली का सकल NPA (Gross NPA) अनुपात लगभग कितना है (सितंबर 2025 तक)?

[A] 8.0%
[B] 5.0%
[C] 2.2%
[D] 0.5%

Correct Answer: 2.2%
Notes: सर्वे में बताया गया है कि सितंबर 2025 तक Gross NPA लगभग 2.2% और Net NPA लगभग 0.5% है, जिसे बहु-दशकीय न्यूनतम स्तर माना गया है। यह बैंकिंग क्षेत्र की बैलेंस शीट के मज़बूत होने का संकेत है।