Rajkumar
Published: Sep 30 | Updated: Oct 1

यूनेस्को ने हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित भारत के कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व को अपने प्रतिष्ठित वर्ल्ड नेटवर्क आॅफ बायोस्फीयर रिजर्व (WNBR) में शामिल किया है।

  • यह घोषणा चीन के हांगझोउ में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानव एवं बायोस्फीयर समन्वय परिषद (एमएबी) के 37वें सत्र 27 सितम्बर, 2025 को की गई।
  • इस बार 21 देशों के 26 नए बायोस्फीयर रिजर्व्स को WNBR में शामिल किया गया है, जो विगत 20 वर्षों में सबसे अधिक संख्या है।
  • इसके साथ ही यूनेस्को की इस सूची (WNBR) में शामिल भारतीय बायोस्फीयर रिजर्व की संख्या 13 हो गई है।

कोल्ड डेजर्ट बायोस्फीयर रिजर्व के बारे में

  • अवस्थिति व विस्तार : यह हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में 7,770 वर्ग किमी क्षेत्र विस्तृत (ट्रांस-हिमालयन क्षेत्र में) है।
  • इसमें पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान और किब्बर वन्यजीव अभयारण्य जैसे संरक्षित क्षेत्र शामिल हैं।
  • भूआकृति व वन्यजीवन : यह उच्च-ऊंचाई वाला रिजर्व अपने ऊबड़-खाबड़ भूभाग, अल्पाइन घास के मैदानों और दुर्लभ वन्यजीवों जैसे हिम तेंदुआ तथा हिमालयी आइबेक्स के लिए जाना जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि इसे राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व वर्ष 2009 में घोषित किया गया था।