Chronology Team
Published: Feb 6 | Updated: Feb 6

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 5 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में भारत की पहली सरकारी समर्थित और सहकारिता पर आधारित राइड-हेलिंग (Ride-hailing) सेवा भारत टैक्सी’ (Bharat Taxi) का आधिकारिक शुभारंभ किया। यह सेवा निजी कंपनियों (जैसे ओला और उबर) के एकाधिकार को चुनौती देने और चालकों (जिन्हें ‘सारथी’ कहा गया है) को मालिक बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसका आदर्श वाक्य सहकार से समृद्धि” है।

शासी निकाय (Governing Council)

  • भारत टैक्सी पर निगरानी के लिए एक गवर्निंग काउंसिल गठित की गई है।
  • अध्यक्ष (Chairman):
    • जयेन मेहता (Jayen Mehta)
    • पद: प्रबंध निदेशक, Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation (GCMMF) – जो Amul ब्रांड के लिए प्रसिद्ध है।
  • उपाध्यक्ष (Vice Chairman):
    • रोहित गुप्ता (Rohit Gupta)
    • पद: उप प्रबंध निदेशक, National Cooperative Development Corporation (NCDC)।

संचालन और मॉडल (Operations & Model)

  • संचालन संस्था: इस सेवा का प्रबंधन सहकार टैक्सी कोआपरेटिव लिमिटेड’ (Sahakar Taxi Cooperative Limited) द्वारा किया जा रहा है।
  • समर्थन (Backing): इसे भारत की प्रमुख सहकारी संस्थाओं जैसे अमूल (Amul), इफको (IFFCO), नाबार्ड (NABARD), नेफेड (NAFED) और एनडीडीबी (NDDB) का समर्थन प्राप्त है।
  • सहकारी मॉडल: यह निजी मुनाफे पर नहीं, बल्कि सहकारी स्वामित्व मॉडल पर आधारित है। इसमें ड्राइवर केवल कर्मचारी नहीं, बल्कि शेयरधारक (Shareholder) और सह-मालिक होंगे।
  • यह पहल केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय (Union Ministry of Cooperation) के अंतर्गत शुरू की गई है।

‘सारथी ही मालिक’ और प्रमुख विशेषताएं (Key Features)

  • शून्य कमीशन (Zero Commission): निजी कंपनियों द्वारा लिए जाने वाले 20-30% कमीशन के विपरीत, भारत टैक्सी ड्राइवरों से जीरो कमीशन लेगी। भविष्य में केवल एक मामूली दैनिक शुल्क (Daily Access Fee) लिया जा सकता है।
  • सर्ज प्राइसिंग से मुक्ति: ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत यह है कि इसमें सर्ज प्राइसिंग (Surge Pricing) नहीं होगी, यानी पीक आवर्स या बारिश के दौरान किराया नहीं बढ़ेगा।
  • किराया: इसका किराया अन्य निजी कैब सेवाओं की तुलना में 30% तक सस्ता हो सकता है।

सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण

  • बीमा कवर: प्रत्येक पंजीकृत ‘सारथी’ (ड्राइवर) को 5 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।
  • सारथी दीदी (Sarathi Didi): महिला सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सारथी दीदी’ और बाइक दीदी’ पहल शुरू की गई है, जिसमें महिला यात्री महिला ड्राइवरों को चुन सकेंगी।

विस्तार और तकनीक

  • लॉन्च: इसकी शुरुआत दिल्ली-एनसीआर और गुजरात के कुछ हिस्सों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई है। अमित शाह ने घोषणा की है कि अगले 2-3 वर्षों में इसका विस्तार पूरे भारत में किया जाएगा।
  • डिजिटल एकीकरण: भारत टैक्सी ऐप भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI), डिजिलॉकर (DigiLocker) और उमंग (UMANG) के साथ एकीकृत है।

अभ्यास प्रश्नोत्तरी

1. भारत की पहली सहकारी टैक्सी सेवा का नाम क्या है?

[A] जन टैक्सी
[B] सहकार टैक्सी
[C] भारत टैक्सी
[D] अमूल टैक्सी

Correct Answer: भारत टैक्सी
Notes: केंद्र सरकार ने सहकारिता मंत्रालय के अंतर्गत देश की पहली सहकारी टैक्सी सेवा के रूप में “भारत टैक्सी” लॉन्च की है, जो निजी ऐप आधारित सेवाओं (ओला उबर) का विकल्प मानी जा रही है।
2. भारत टैक्सी किस मंत्रालय की पहल है?

[A] सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
[B] गृह मंत्रालय
[C] सहकारिता मंत्रालय
[D] वित्त मंत्रालय

Correct Answer: सहकारिता मंत्रालय
Notes: भारत टैक्सी को केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय और National e Governance Division (NeGD) के सहयोग से शुरू किया गया है।
3. भारत टैक्सी का संचालन किस संस्था द्वारा किया जाएगा?

[A] National Cooperative Development Corporation
[B] Sahakar Taxi Cooperative Limited
[C] NeGD Pvt. Ltd.
[D] Amul Taxi Corporation

Correct Answer: Sahakar Taxi Cooperative Limited
Notes: भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म को एक सहकारी उद्यम के रूप में Sahakar Taxi Cooperative Limited द्वारा संचालित किया जाएगा, जो जून 2025 में स्थापित की गई है।
4. भारत टैक्सी के संचालन की निगरानी के लिए गठित गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष कौन हैं?

[A] रोहित गुप्ता
[B] जयेन मेहता
[C] राकेश गुप्ता
[D] नरेश मेहता

Correct Answer: जयेन मेहता
Notes: भारत टैक्सी के लिए गठित गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन जयेन मेहता हैं, जो Gujarat Cooperative Milk Marketing Federation (GCMMF) के प्रबंध निदेशक हैं, यह संस्था Amul ब्रांड के लिए जानी जाती है।
5. भारत टैक्सी गवर्निंग काउंसिल के उपाध्यक्ष कौन हैं और वे किस संस्था से जुड़े हैं?

[A] जयेन मेहता – NCDC
[B] रोहित गुप्ता – NCDC
[C] रोहित गुप्ता – GCMMF
[D] जयेन मेहता – NeGD

Correct Answer: रोहित गुप्ता – NCDC
Notes: समाचार के अनुसार, गवर्निंग काउंसिल के उपाध्यक्ष (Vice Chairman) रोहित गुप्ता हैं, जो National Cooperative Development Corporation (NCDC) में Deputy Managing Director के पद पर कार्यरत हैं।