chronology2017
Published: Jun 5 | Updated: Jun 5

  • पहली बार भारत ने बेल्जियम स्थित अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (International Institute of Administrative Sciences-IIAS) की अध्यक्षता हासिल की है।
  • भारत ने अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान (आईआईएएस) की अध्यक्षता वर्ष 2025-2028 के कार्यकाल के लिए प्राप्त की है।
  • वस्तुत: 3 जून, 2025 को सम्पन्न चुनाव में भारत ने आॅस्ट्रिया को पराजित कर ‘आईआईएएस’ के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है।
  • भारत की उम्मीदवारी को 141 ​​में से 87 मतों के साथ सभी सदस्यों से व्यापक समर्थन मिला।

आईआईएएस : संक्षिप्त परिचय

  • अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान, 31 सदस्य देशों, 20 नेशनल सेक्शंस और 15 शैक्षणिक अनुसंधान केंद्रों का एक संघ है जो लोक प्रशासन पर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संयुक्त रूप से सहयोग करता है।
  • आईआईएएस, संयुक्त राष्ट्र का औपचारिक रूप से संबद्ध निकाय नहीं है, यह लोक प्रशासन में संयुक्त राष्ट्र के कार्य से सक्रिय रूप से जुड़ा है।
  • आईआईएएस, संयुक्त राष्ट्र के साथ घनिष्ठ कार्य संबंध बनाए रखता है, और संयुक्त राष्ट्र की लोक प्रशासन पर विशेषज्ञों की समिति (सीईपीए) और संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क (यूएनपीएएन) में भाग लेता है।