chronology2017
Published: Jun 18 | Updated: Jun 18

  • भारत और फ्रांस के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ (SHAKTI) का आयोजन कैंप लारजैक (ला कैवेलरी, फ्रांस) में 18 जून 2025 से 1 जुलाई 2025 को आयोजित किया जा रहा है।
    • यह संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘शक्ति’ का 8 वाँ संस्करण है।
  • इस सैन्य अभ्यास में भारतीय सेना के 90 कर्मी शामिल हैं।
  • भारतीय दल में मुख्य रूप से जम्मू और कश्मीर राइफल्स की एक बटालियन के अलावा अन्य शाखाओं और सेवाओं के कर्मियों का प्रतिनिधित्व भी है।
  • 90 कर्मियों वाले फ्रांसीसी दल का प्रतिनिधित्व 13 वीं विदेशी सेना हाफ-ब्रिगेड (13 वीं डीबीएलई) के कर्मी करेंगे।
  • अभ्यास के इस संस्करण में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय श्कक के तहत पारंपरिक तौर से हटकर अलग वातावरण में संयुक्त संचालन पर ध्यान केंद्र्रित किया जाएगा।
    • इसमें अर्ध-शहरी क्षेत्रों में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।

अभ्यास शक्ति के बारे में

  • अभ्यास शक्ति भारतीय और फ्रांसीसी सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
  • इसका उद्देश्य अंतर-संचालन, परिचालन समन्वय और दोनों सेनाओं के बीच संपर्क को बढ़ाना है।