केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों को शामिल करते हुए भारतीय रेल की दो मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को 11 जून, 2025 को मंजूरी दी है।
आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने रेल मंत्रालय की कुल Rs 6,405 करोड़ लागत वाली जिन दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है, वे निम्नवत हैं-
कोडरमा-बरकाकाना दोहरीकरण (133 किमी.) : यह परियोजना खंड झारखंड के एक प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र से होकर गुजरता है।
इसके अतिरिक्त, यह पटना और रांची के बीच सबसे छोटा और अधिक कुशल रेल संपर्क है।
बेल्लारी-चिकजाजुर दोहरीकरण (185 किमी.) : परियोजना लाइन कर्नाटक के बेल्लारी और चित्रदुर्ग जिलों और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से होकर गुजरती है।
झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों को शामिल करने वाली ये दो परियोजनाएं भारतीय रेल के विद्यमान नेटवर्क को लगभग 318 किलोमीटर तक बढ़ा देंगी।
अनुमोदित मल्टी-ट्रैकिंग परियोजना लगभग 1,408 गांवों में कनेक्टिविटी बढ़ाएगी।