Rajkumar
Published: Sep 29 | Updated: Oct 1

हुरुन इंडिया ने मर्सिडीज-बेंज के साथ साझेदारी में अपनी नवीनतम ‘मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट और लक्जरी कंज्यूमर सर्वे 2025’ सितम्बर 2025 में जारी किया।

  • मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया रिपोर्ट 2025 के अनुसार, महाराष्ट्र  ने 1.78 लाख करोड़पति  परिवारों के साथ भारत का सबसे अमीर राज्य है।
  • रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020-21 से अब तक महाराष्ट्र के सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • राज्य में करोड़पति परिवारों की संख्या बढ़कर 1,78,600 हो गई है। यह 2021 की तुलना में 194 प्रतिशत अधिक है।
  • मुंबई देश की kकरोड़पति राजधानीl बन गई है। यहाँ 1.42 लाख धनी परिवार हैं।

करोडपति परिवार वाले देश के शीर्ष 10 राज्य

राज्य                   करोड़पति परिवार

महाराष्ट्र              1,78,600

दिल्ली                79,800

तमिलनाडु          72,600

कर्नाटक             68,800

गुजरात               68,300

उत्तर प्रदेश         57,700

तेलंगाना             51,700

पं. बंगाल            50,400

राजस्थान            33,100

हरियाणा             30,500

रिपोर्ट के अन्य प्रमख बिन्दु

  • पूरे भारत में अब 8,71,700 करोड़पति परिवार हैं, जिनकी संपत्ति 8.5 करोड़ रुपये या उससे अधिक है।
    • यह 2021 की तुलना में 90 प्रतिशत अधिक है।
  • पिछले एक दशक में 10 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक संपत्ति वाले परिवारों में 445 फीसदी की वृद्धि हुई है.
  • 2017-2025 तक मिलियन-डॉलर वाले परिवारों की संख्या 45 बढ़ी है।
  • 2017 के केवल 5 प्रतिशत करोड़पति ही अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ व्यक्ति बन पाए हैं, और मात्र 0.01 प्रतिशत ही अरबपति का दर्जा हासिल कर पाए हैं।
  • हर 30 मिनट में एक नया करोड़पति परिवार बन रहा है और हर पांचवें दिन भारत में एक नया अरबपति पैदा हो रहा है।

Tags


Latest Books