chronology2017
Published: Jun 10 | Updated: Jun 10

  • भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईसीसी हॉल आॅफ फेम में शामिल किया गया है।
  • महेंद्र सिंह धोनी भारत के 11वें खिलाड़ी हैं जिन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।
  • आईसीसी द्वारा 9 जून, 2025 को साझा की गई जानकारी के अनुसार धोनी के अलावा निम्नांकित खिलाड़ियों को भी हॉल आॅफ फेम में शामिल किया गया है-
    • हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज)
    • मैथ्यू हेडन (आॅस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज)
    • ग्रीम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान)
    • डेनियल विटोरी (न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर)
    • सना मीर (पाकिस्तान महिला टीम की खिलाड़ी)
    • सारा टेलर (इंग्लैंड महिला टीम की खिलाड़ी)

महेन्द्र सिंह धोनी : संक्षिप्त परिचय

  • कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध रहे महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं।
  • रांची से आने वाले धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था।
  • धोनी भारत के एकमात्र कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने तीन आईसीसी खिताब जीते हैं।
  • उनके नेतृत्व में भारत ने 2010, 2016 में एशिया कप का खिताब भी जीता था।
  • धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था।
  • धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में खेला था।
  • उन्होंने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।