chronology2017
Published: Jun 5 | Updated: Jun 5

  • विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर 4 जून, 2025 को राजस्थान के दो गांवों को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त रामसर साइट में शामिल किया गया है।
  • रामसर साइट में शामिल ग्राम : खीचन (फलोदी) और मेनार (उदयपुर)
  • उक्त दो और दलदली भूमि को रामसर स्थलों की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किए जाने के साथ ही भारत में अब कुल 91 रामसर स्थल हो गए हैं।
  • मेनार और खींचन को मिलाकर राजस्थान में अब 4 रामसर साइट हो गई है।
  • इससे पहले राजस्थान में 2 रामसर साइट- केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान और दूसरी सांभर झील थीं।
  • इनमें से केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1981 में तथा सांभर झील को वर्ष 1990 में रामसर साइट घोषित किया गया था।