पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राजस्थान में पर्यटन विभाग की ओर से राज्य पर्यटन पुरस्कार शुरू किए जाएंगे।
इस आशय की घोषणा उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने ‘आउटलुक भारतीय जिम्मेदार पर्यटन राज्य पुरस्कार राजस्थान 2025’ में की।
‘आउटलुक भारतीय जिम्मेदार पर्यटन राज्य पुरस्कार राजस्थान 2025’ (Indian Responsible Tourism Awards Rajasthan 2025) के तीसरे संस्करण के आयोजन होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर में 11 जुलाई, 2025 को किया गया था।
दीया कुमारी द्वारा साझा की गई जानकारियाँ
वर्ष 2024 में 23 करोड़ से अधिक घरेलू यात्री और 21 लाख विदेशी पर्यटक राजस्थान आए।
इस संख्या के साथ राजस्थान घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या के हिसाब से भारत में 5वाँ सबसे अधिक पर्यटकों द्वारा भ्रमण किया जाने वाला राज्य बन गया है।
इस वर्ष के बजट में Rs 5,000 करोड़ का पर्यटन अवसंरचना और क्षमता निर्माण कोष (RTICF) की व्यवस्था की है।
राजस्थान में रेस्पॉन्सीबल टूरिज्म पॉलिसी बनाने की सम्भावना पर काम किया जाएगा।