Rajkumar
Published: Sep 2 | Updated: Sep 5

  • राजस्थान सरकार द्वारा शहर चलो अभियान 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर, 2025 तक संचालित किया जाएगा।
  • इस अभियान के तहत शहरी निकायों में सफाई व्यवस्था सुधार, नई स्ट्रीट लाइट्‌स को लगाने, आवारा पशुओं को पकड़ने, शहरी निकायों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण, सड़क मरम्मत जैसे जनोपयोगी कार्य सम्पादित किए जाएंगे।

गांव चलो अभियान

  • उपर्युक्त अभियान के साथ ही राज्य सरकार द्वारा हर पंचायत समिति की 2 ग्राम पंचायतों पर ‘गांव चलो अभियान’ 18 सितम्बर, 2025 से संचालित किया जाएगा।
  • यह अभियान सप्ताह में तीन दिन चलेगा, जिसमें सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन, स्वास्थ्य शिविर, विद्यालय आदि के मरम्मत कार्य, बीज मिनी कीट वितरण जैसे कार्य होंगे।
  • उपर्युक्त के अलावा प्रदेशभर में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर, 2025 तक ‘सहकार सदस्यता अभियान’ भी संचालित किया जाएगा।