Rajkumar
Published: Sep 5 | Updated: Sep 6

  • राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में देशभर से चयनित 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया।

राजस्थान की पुरस्कृत शिक्षिका

  • उक्त समारोह में राजस्थान के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय टपूकड़ा, अलवर की प्रिंसिपल श्रीमती नीलम यादव को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
  • राजस्थान की श्रीमती नीलम यादव को यह पुरस्कार उनके द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास की दिशा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है।
  • नीलम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य : श्रीमती नीलम के प्रयासों से विद्यालय शिक्षा में नामांकन वृद्धि, सह-शैक्षणिक गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां, विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में महत्वपूर्ण सुधार, भामाशाहों और सी एस आर के सहयोग से डिजिटल लैब, आधुनिक तकनीकी की सहयोग से स्कूल लैब के आधुनिकरण और स्मार्ट क्लासों के आयोजन से बच्चों के शैक्षणिक विकास को गति देने जैसे महत्वपूर्ण सुधार हुए हैं।
  • पुरस्कार राशि : श्रीमती नीलम इस पुरस्कार के सम्मान स्वरूप 50 हजार नगद, एक पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।