chronology2017
Published: Jun 10 | Updated: Jun 10

  • सेना के डायरेक्टर जनरल आॅफ मिलिट्री आॅपरेशन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को केन्द्र सरकार ने डिप्टी चीफ आॅफ आर्मी स्टाफ (स्ट्रैटेजी) के पद पर 9 जून, 2025 को नियुक्त किया है।
    • लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आॅपरेशन सिंदूर की हर अपडेट देश को मुहैया कराने के कारण चर्चा में रहे हैं।
    • पाकिस्तान के हवाई ठिकानों पर जब भारतीय सेना ने हमले किए तो पाकिस्तान ने राजीव घई से ही सीजफायर की गुहार लगाई थी।
  • इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को उत्तम युद्ध सेवा पदक (UYSM) से 4 जून, 2025 को सम्मानित किया था।
  • डिप्टी चीफ (स्ट्रैटेजी) के रूप में राजीव घई सैन्य रणनीतियाँ बनाने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के बीच कॉर्डिनेशन में केंद्रीय भूमिका निभाएंगे।
  • इसके अलावा सेना की तीनों शाखाओं- थल सेना, नौसेना, वायुसेना और खुफिया एजेंसियों के बीच तालमेल सुनिश्चित करने में उनका अहम रोल रहेगा, जो युद्ध की स्थितियों में काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।