15 दिवसीय ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ का औपचारिक समापन 12 जून, 2025 को हुआ।
अभियान के 15वें और आखिरी दिन गुजरात के बारडोली में किसान सम्मेलन 12 जून, 2025 को आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन को केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्बोधित किया।
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने खरीफ-पूर्व अभियान के तहत विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून, 2025 को संचालित किया था।
यह अभियान ‘लैब टू लैंड’ विजन को आगे बढ़ाने के लिए चलाया गया था।
इस अभियान के अंतर्गत 16 हजार वैज्ञानिकों की 2,170 टीमों का गठन किया गया।
वैज्ञानिकों की टीमों ने गांव-गांव जाकर किसानों से सीधा संवाद किया और उनतक शोध की सही जानकारी पहुंचाई तथा संतुलित उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग की जानकारी दी।
इसके अलावा किसानों की समस्याओं को सुनकर भविष्य में आगे शोध की दिशा तय करने का कार्य भी किया गया।
12 जून का महत्व
12 जून, 1928 को बारडोली सत्याग्रह के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बैठक की थी।
अंग्रेजों के किसानों पर 22 प्रतिशत टैक्स की वृद्धि के विरोध में उन्होंने संघर्ष छेड़ा था।