भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) नई दिल्ली के सहयोग से संयुक्त राष्ट्र (यूएन) दिवस वेसाक 2025 के के दौरान वियतनाम में सारनाथ के पवित्र बुद्ध अवशेष की पहली बार प्रदर्शनी आयोजित करेगा।
वस्तुत: अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) भारत से वियतनाम तक बुद्ध धम्म और उसकी सांस्कृतिक प्रथाओं के प्रसार पर तीन प्रदर्शनियाँ भी आयोजित करेगा।
इसमें सारनाथ के पवित्र बुद्ध अवशेष को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
इस अवसर पर अजंता गुफा भित्तिचित्रों के डिजिटल जीर्णोद्धार का प्रदर्शन किया जाएगा, जो प्राचीन जातक कथाओं को उजागर करेगा।