20 मार्च 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस’ के अवसर पर विश्वप्रसन्नतारिपोर्ट2026 (World Happiness Report 2026) जारी की गई। इस रिपोर्ट में 147 देशों के डेटा का विश्लेषण किया गया है। लगातार 9वें वर्ष फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देश का ताज अपने नाम किया है। वहीं, इस रिपोर्ट में भारतने116वाँस्थान हासिल किया है, जो पिछले वर्ष (118वीं रैंक) के मुकाबले एक सकारात्मक सुधार है।
जारीकर्ता: यह रिपोर्ट ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ‘वेलबीइंग रिसर्च सेंटर’, गैलप (Gallup) और संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN) द्वारा संयुक्त रूप से प्रकाशित की जाती है।
रैंकिंगकाआधार: देशों की रैंकिंग ‘कैंट्रिल लैडर’ (Cantril Ladder) पर आधारित होती है (0 से 10 का पैमाना)।
6 प्रमुखमापदंड: प्रति व्यक्ति जीडीपी, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, जीवन के विकल्प चुनने की स्वतंत्रता, उदारता, और भ्रष्टाचार की धारणा।
रिपोर्टकीमुख्यथीम: इस वर्ष की रिपोर्ट का मुख्य फोकस ‘डिजिटलयुगमेंखुशहाली‘ (Social Media & Happiness) पर रहा।
सबसेनिचलेस्थानपर:अफगानिस्तान (147वां) 446 स्कोर के साथ लगातार दुनिया का सबसे दुखी/अशांत देश बना हुआ है। इसके बाद सिएरा लियोन (स्कोर: 3.251) और मलावी (स्कोर: 3.286) का स्थान है।
भारत की स्थिति (India’s Position):
भारतकीरैंक:116वीं (औसत स्कोर: 536)।
पिछलेवर्षोंसेतुलना: 2025 में भारत 118वें और 2024 में 126वें स्थान पर था, जिससे पता चलता है कि भारत की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है।
पड़ोसीदेशोंकीस्थिति: भारत के पड़ोसी देश नेपाल (99वें, स्कोर: 5.147), पाकिस्तान (104वें, स्कोर: 4.868) और चीन (65वें, स्कोर: 6.074) भारत से बेहतर स्थिति में हैं, जबकि बांग्लादेश (127वें, स्कोर: 4.319) और श्रीलंका (134वें, स्कोर: 4.013) भारत से पीछे हैं।
मापदंडोंमेंभारत: भारत भ्रष्टाचार की धारणा में 64वें, जीवन निर्णय लेने की स्वतंत्रता में 61वें, उदारता में 78वें, प्रति व्यक्ति जीडीपी में 89वें और सामाजिक समर्थन में 123वें स्थान पर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस (International Day of Happiness):
कबमनायाजाताहै? हर साल 20 मार्च को।
इतिहास: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 2012 में एक प्रस्ताव (66/281) पारित कर इस दिवस की घोषणा की थी और पहली बार यह 2013 में मनाया गया था।
थीम 2026: “केयरिंग एंड शेयरिंग (Caring and Sharing)” और सोशल मीडिया का हमारी खुशहाली पर प्रभाव।
यह प्रस्ताव भूटान की पहल पर आया, जहाँ 1970 के दशक से “सकल राष्ट्रीय खुशी” (Gross National Happiness) को विकास का प्रमुख सूचक माना जाता है, न कि केवल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) को।
अभ्यास प्रश्नोत्तरी
1.
'विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026' में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
[A] 118वां [B] 126वां [C] 116वां [D] 104वां
Correct Answer:
116वां Notes:
विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026 में 147 देशों की सूची में भारत 116वें स्थान (स्कोर- 4.536) पर है। 2025 में भारत 118वें स्थान पर था। इस रैंकिंग में भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान (104) और नेपाल (99) से पीछे है।
2.
हाल ही में जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026 के अनुसार, लगातार 9वीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा बना है?
[A] डेनमार्क [B] फिनलैंड [C] आइसलैंड [D] स्वीडन
Correct Answer:
फिनलैंड Notes:
फिनलैंड लगातार 9वें वर्ष दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया गया है। इसके बाद आइसलैंड दूसरे और डेनमार्क तीसरे स्थान पर हैं।
3.
विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट (World Happiness Report) किसके द्वारा जारी की जाती है?
[A] विश्व बैंक [B] विश्व आर्थिक मंच (WEF) [C] संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN) और गैलप [D] अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)
Correct Answer:
संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (UN SDSN) और गैलप Notes:
यह रिपोर्ट ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के 'वेलबीइंग रिसर्च सेंटर' द्वारा UN SDSN और गैलप (Gallup) के सहयोग से प्रकाशित की जाती है।
4.
प्रतिवर्ष 'अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस' कब मनाया जाता है?
[A] 15 मार्च [B] 20 मार्च [C] 21 मार्च [D] 20 अप्रैल
Correct Answer:
20 मार्च Notes:
लोगों के जीवन में खुशहाली के महत्व को पहचानने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल 20 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी।
5.
विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2026 में किस देश को सबसे निचले (147वें) स्थान पर रखा गया है?
Correct Answer:
अफगानिस्तान Notes:
रिपोर्ट के अनुसार, 147 देशों की सूची में अफगानिस्तान सबसे अंतिम स्थान पर है, जो इसे दुनिया का सबसे अशांत और दुखी देश बनाता है।