Rajkumar
Published: Sep 10 | Updated: Sep 13

  • पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में राजस्थान के अलवर और उदयपुर जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
  • इस सर्वेक्षण में 130 शहरों का मूल्यांकन किया गया था, जिनमें से 11 बेहतर प्रदर्शन करने वाले शहरों को सम्मानित किया गया।
  • इसमें अलवर को ‘क्लीन एयर फॉर आल’ के लक्ष्य की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • राजस्थान के उदयपुर शहर को रामसर कन्वेंशन के अंतर्गत वेटलैंड सिटी एक्रिडिटेशन स्कीम में भारत के पहले दो वेटलैंड सिटीज में स्थान मिला।
  • यह गौरवशाली उपलब्धि राजस्थान को सतत पर्यावरण संरक्षण और वेटलैंड प्रबंधन के क्षेत्र में अग्रणी बनाती है।
  • इंदिरा पर्यावरण भवन, नई दिल्ली स्थित गंगा सभागार में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार/प्रमाणपत्र केंद्रीय मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन भूपेंद्र यादव मुख्य अतिथि द्वारा प्रदान किए गए।