Chronology Team
Published: Jun 21 | Updated: Jun 23

  • एक ऐतिहासिक उपलब्धि में, जापानी ऑटोमोबाइल दिग्गज होंडा (Honda) ने अपनी पहली पुन: प्रयोज्य (Reusable) रॉकेट का सफल लॉन्च और लैंडिंग परीक्षण 17 जून 2025 को किया।
    • यह परीक्षण जापान के होक्काइडो प्रांत के टाइकी टाउन स्थित होंडा के लॉन्च केंद्र पर किया गया।
  • परीक्षण के दौरान रॉकेट लगभग 300 मीटर की ऊँचाई तक पहुँचा।
  • फाल्कन 9 की तुलना में, होंडा कंपनी का रॉकेट काफी छोटा है, जिसकी लंबाई 6.3 मीटर है।
  • इसका सूखा और गीला वजन क्रमश: 900 किलोग्राम और 1,312 किलोग्राम है।
  • यह होंडा का पहला प्रयोग था, जिसने रॉकेट की स्थिरता और लैंडिंग की तकनीक को साबित किया।
  • कंपनी का लक्ष्य वर्ष 2029 तक इस रॉकेट को सबआॅर्बिटल अंतरिक्ष अंतरिक्ष उड़ान (पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश किए बिना अंतरिक्ष की कगार तक उड़ान) के लिए तैयार करना है।

No quiz selected.