प्रख्यात हिंदी कवि, संपादक और संगीत कला मर्मज्ञ यतींद्र मिश्र को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित 11वें महाकवि कन्हैयालाल सेठिया कविता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें जयपुर में आयोजित 19वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF 2026) के दौरान उनके नवीनतम कविता संग्रह ‘बिना कलिंग विजय’ के लिए प्रदान किया गया।
पुरस्कार और समारोह
- पुरस्कार का नाम: 11वां महाकवि कन्हैयालाल सेठिया कविता पुरस्कार।
- किसे मिला: यतींद्र मिश्र (प्रसिद्ध हिंदी कवि और संगीत अध्येता)।
- कब और कहाँ: 17 जनवरी 2026, जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) के 19वें संस्करण के दौरान, होटल क्लार्क्स आमेर, जयपुर।
- पुरस्कार राशि: 1 लाख रुपये नकद, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र।
- प्रदानकर्ता: प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता गौर गोपाल दास और JLF के आयोजक संजॉय के. रॉय।
- निर्णायक मंडल (Jury): नमिता गोखले, रंजीत होसकोटे, सुकृता पाल कुमार, सिद्धार्थ सेठिया और जयप्रकाश सेठिया।
पुरस्कृत विद्वान
| संस्करण |
वर्ष |
विजेता का नाम |
भाषा/क्षेत्र |
प्रमुख बिंदु |
| 11वां |
2026 |
यतींद्र मिश्र |
हिंदी |
कृति: ‘बिना कलिंग विजय’ |
| 10वां |
2025 |
बद्री नारायण |
हिंदी |
कृति: ‘तुमड़ी का शब्द’, ‘खुदाई में हिंसा’ |
| 9वां |
2024 |
अरुंधति सुब्रमण्यम |
अंग्रेजी |
अध्यात्म और संस्कृति का चित्रण |
| 8वां |
2023 |
के. सच्चिदानंदन |
मलयालम/अंग्रेजी |
आधुनिक भारतीय कविता के अग्रणी स्वर |
पुरस्कार विजेता यतींद्र मिश्र के बारे में
- मूल निवास: उनका जन्म 1977 में अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में हुआ था।
- पुरस्कृत कृति: कविता संग्रह ‘बिना कलिंग विजय’ (Bina Kalinga Vijay)। यह संग्रह लगभग 12 वर्षों के अंतराल के बाद आया है, जिसमें युद्ध, शांति और मानवीय संवेदनाओं (विशेषकर सम्राट अशोक और कलिंग युद्ध के संदर्भ में) का चित्रण है।
- अन्य प्रमुख कृतियाँ:
- ‘लता: सुर-गाथा’ (इस पुस्तक के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार/स्वर्ण कमल मिल चुका है)।
- ‘गिरिजा’ (गिरिजा देवी की जीवनी), ‘सुर की बारादरी’ (उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पर), ‘अयोध्या तथा अन्य कविताएं’।
- वे ‘विमला देवी फाउंडेशन’ के माध्यम से कला और साहित्य के संरक्षण का कार्य करते हैं।
महाकवि कन्हैयालाल सेठिया का परिचय
- यह पुरस्कार राजस्थानी और हिंदी के मूर्धन्य कवि कन्हैयालाल सेठिया की स्मृति में दिया जाता है।
- जन्म: 11 सितम्बर, 1919
- निधन:11 नवंबर, 2008 कोलकाता में
- जन्म स्थान: सुजानगढ़, जिला चूरू (राजस्थान)।
- उपनाम: उन्हें ‘युग-चारण’ भी कहा जाता है।
- प्रसिद्ध रचनाएँ:
- ‘धरती धोरा री’ (राजस्थान का अनौपचारिक राज्य गीत माना जाता है)।
- ‘पाथल और पीथल’ (महाराणा प्रताप और पृथ्वीराज राठौड़ पर आधारित लोकप्रिय रचना)।
- ‘लीलटांस’ (इस कृति के लिए उन्हें 1976 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था)।
- अन्य रचनाएँ: मींझर, सबद, निर्ग्रंथ (हिंदी)।
- प्रमुख सम्मान: पद्मश्री (2004), राजस्थान रत्न (2012), मूर्तिदेवी पुरस्कार (1986)।
अभ्यास प्रश्नोत्तरी
- प्रश्न 1: वर्ष 2026 में 11वें महाकवि कन्हैयालाल सेठिया कविता पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर: यतींद्र मिश्र
- प्रश्न 2: यतींद्र मिश्र को किस कविता संग्रह के लिए महाकवि कन्हैयालाल सेठिया पुरस्कार प्रदान किया गया?
उत्तर: बिना कलिंग विजय
- प्रश्न 3: महाकवि कन्हैयालाल सेठिया का संबंध राजस्थान के किस जिले से था?
उत्तर: चूरू (सुजानगढ़)
No quiz selected.