Rajkumar
Published: Sep 6 | Updated: Sep 6

  • राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) को लागू करने में सहायक उच्च शैक्षणिक संस्थानों के लिए भारत रैंकिंग 2025 केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 4 सितम्बर, 2025 को जारी की।
  • वर्ष 2025 के लिए यह रैंकिंग 9 श्रेणियों और 8 विषय क्षेत्रों में जारी की गई है, जबकि भारत रैंकिंग का पहला और पहला संस्करण 2016 में एक श्रेणी और तीन विषय क्षेत्रों अर्थात विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग, प्रबंधन और फामेर्सी में प्रारंभ किया गया था।
  • समग्र श्रेणी में शीर्ष 100 में 24 राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालय, 22 निजी डीम्ड विश्वविद्यालय, 19 आईआईटी और आईआईएससी, 9 निजी विश्वविद्यालय, 8 एनआईटी, 7 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 5 चिकित्सा संस्थान (स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत), 4 आईएसएसईआर, 1 कॉलेज और आईएआरआई (कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत) शामिल हैं।

भारत रैंकिंग 2025 की मुख्य विशेषताएं

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने लगातार सातवें वर्ष, समग्र श्रेणी में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।
  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु लगातार दसवें वर्ष (2016 से 2025 तक) विश्वविद्यालयों की श्रेणी में शीर्ष पर है।
  • यह लगातार पांचवें (2021 से 2025 तक) अनुसंधान संस्थानों की श्रेणी में प्रथम स्थान पर रहा।
  • आईआईएम अहमदाबाद ने प्रबंधन विषय में लगातार छठे वर्ष (2020 से 2025 तक) पहला स्थान बरकरार रखा है
  • अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली लगातार आठवें वर्ष (2018 से 2025 तक) चिकित्सा क्षेत्र में शीर्ष स्थान पर है।
  • जामिया हमदर्द, नई दिल्ली लगातार दूसरे साल फामेर्सी रैंकिंग में शीर्ष पर है।
  • हिंदू कॉलेज ने लगातार दूसरे वर्ष कॉलेजों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • आर्किटेक्चर और प्लानिंग में आईआईटी रुड़की ने लगातार पांचवें (2021 से 2025 तक) पहला स्थान बरकरार रखा।
  • आईआईटी रुड़की 2018 से 2020 तक दूसरे स्थान पर था ।
  • कानून में नेशनल लॉ स्कूल आॅफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु ने लगातार आठवें वर्ष (2018 से 2025 तक)पहला स्थान बरकरार रखा है।
  • कॉलेजों की रैंकिंग में दिल्ली के कॉलेजों ने अपना प्रभुत्व बनाए रखा है तथा पहले 10 कॉलेजों में से छह कॉलेज दिल्ली के हैं।
  • दंत चिकित्सा विषय में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली ने पहली बार शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
  • कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली लगातार तीसरे वर्ष (2023 से 2025 तक) शीर्ष स्थान पर रहा।
  • पहली बार 2024 में शुरू की गई राज्य सार्वजनिक विश्वविद्यालयों की श्रेणी में जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता शीर्ष पर है।
  • मुक्त विश्वविद्यालयों की श्रेणी में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), नई दिल्ली लगातार दूसरे वर्ष (2024 व 2025 में) शीर्ष स्थान पर है।
  • नवाचार श्रेणी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास शीर्ष पर है।
  • कौशल विश्वविद्यालयों की श्रेणी में सिम्बायोसिस स्किल एंड प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एसएसपीयू), पुणे लगातार दूसरे वर्ष, (2024 से 2025 तक) शीर्ष पर है।
  • इस वर्ष पहली बार शुरू की गई सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) श्रेणी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास शीर्ष स्थान पर है।

Tags


Latest Books